Home Featured हमारे अलग होने पर भाजपा की शहर में 37 से 7 हजार पर चली गयी लीड इसबार सात गुना बढ़ेगी: गामी।
April 26, 2019

हमारे अलग होने पर भाजपा की शहर में 37 से 7 हजार पर चली गयी लीड इसबार सात गुना बढ़ेगी: गामी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी👆

दरभंगा: हायाघाट के जदयू विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर एनडीए प्रत्याशी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर को जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंजे श्री ठाकुर की जीत एवं नरेंद्र मोदी का पुनः प्रधानमंत्री बनना तय बताया। श्री गामी ने कहा कि दरभंगा शहर में उनका घर है और यहां एक बड़ा वोटर वर्ग उनका समर्थक है। पर चुनाव तैयारियों के बीच सभी जगह शहर में वोट मांगने नही जा पाये हैं, इसलिए मीडिया के माध्यम से भी सभी समर्थको को पूरी तरह एकमत होकर गोपालजी ठाकुर को वोट देने की अपील कर रहे हैं। श्री गामी ने कहा कि जिस समय सवर्ण जिलाध्यक्ष भाजपा में हुआ करते थे, वहां गोपालजी ठाकुर ने उन जैसे वैश्य एवं अतिपिछड़ा के बेटे को जिलाध्यक्ष बनाकर जो सम्मान दिया, वह कभी नही भुला सकते। श्री ठाकुर किसी जाति वर्ग के नही, जनजन के नेता हैं।
श्री गामी ने कहा कि उनके समय मे भाजपा की जीत शहर में 37 हजार से हुआ करती थी। पर कुछ कारणों से पिछले विधानसभा चुनाव के समय उन्हें पार्टी छोड़ कर जदयू में जाना पड़ा था और जदयू भी गठबन्धन से अलग था, इसलिए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लीड शहर में 37 हजार से घट कर 7 हजार पर आ गयी थी। परंतु उनके साथ आने पुनः यह लीड कम से कम सात गुना बढ़ कर 49 हजार की होगी।
ज्ञात हो कि शहरी क्षेत्र में भाजपा हमेशा बड़ी लीड लेती रही है, पर अमरनाथ गामी के पार्टी छोड़ने के बाद और जदयू के गठबन्धन से अलग रहने पर शहर के विधयाक संजय सरावगी गत विधानसभा चुनाव बड़ी मुश्किल से करीब सात हजार वोटों से जीत पाये थे। अब देखने वाली बात होगी कि जब एकबार पुनः पार्टी के गठबन्धन में होने और अमरनाथ गामी द्वारा शहरी विधानसभा में सक्रियता दिखाने का कितना असर होता है और श्री गामी पिछले चुनाव में सात हजार पर चले गए लीड को कितना बढ़ा पाते हैं। राजनीति में दावे तो चलते रहते हैं, पर यदि सात हजार की लीड को श्री गामी शहर में कुछ खास बढ़ा नही पाये तो वे इस परिणाम की जिम्मेवारी लेंगे, यह देखने वाली बात होगी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…