Home Featured मतदान संचालन कार्य नियंत्रण का जिम्मा संभाला महिलाओं ने।
April 28, 2019

मतदान संचालन कार्य नियंत्रण का जिम्मा संभाला महिलाओं ने।

दरभंगा कार्यालय:- लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर चतुर्थ चरण में सोमवार को दरभंगा जिला के 08 विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। मतदान संचालन कार्य का अनुश्रवण करने हेतु अम्बेदकर सभाकक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष में प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मी महिलाएँ है। नियंत्रण कक्ष का संचालन महिला पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी दृढ़ता एवं तत्परता पूर्वक निभा रही है।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(आई.सी.डी.एस.) अलका अम्रपाली ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी महिला पदाधिकारी/कर्मी तत्परता पूर्वक नियंत्रणा कक्ष का दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में पोलिंग पार्टी, पी.सी.सी.पी. के मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं उनके मतदान केन्द्र पर पहुँचने की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि अबतक 384 पोलिंग पार्टी एवं 414 पी.सी.सी.पी. अपने आवंटित मतदान केन्द्र पर पहुँच चुके है। अन्य पोलिंग पार्टी की उपलब्धता की सूचना नियंत्रण कक्ष में संग्रहित की जा रही है।
यह नियंत्रण कक्षा दिन-रात लगातार कार्यरत रहेगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…