Home Featured स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान करवाने की जवाबदेही पीसीसीपी की होगी।
April 28, 2019

स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान करवाने की जवाबदेही पीसीसीपी की होगी।

दरभंगा कार्यालय:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा ने कहा कि जिला में लोक सभा का चुनाव स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने की जवाबदेही सभी प्रतिनियुक्त गश्ती सह संग्रहण दल को है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च महत्वपूर्ण है। इसे सेवा भावना से सम्पन्न करना है।

सभी पी.सी.सी.पी. को निर्देश दिया गया कि ई.वी.एम/वी.वी.पैट एवं अन्य अभिलेख तुरंत प्राप्त कर रविवार की रात्रि में ही आवंटित मतदान केन्द्रों के कलस्टर प्वाइंट पर पहुँच कर रिपोर्ट करनी होगी और 29 अप्रैल 2019 मतदान दिवस को 04ः00 बजे पूर्वाह्न तक संबंधित सभी मतदान केन्द्रों पर ई.वी.एम./वी.वी.पैट एवं अभिलेख उक्त मतदान केन्द्रों के पीठासीन पदाधिकारी को रिसीव करा देना है। उन्होंने कहा कि 06ः00 बजे पूर्वाह्न सभी मतदान केन्द्रों पर मॉक-पोल कराया जायेगा। वे दरभंगा क्लब परिसर में बने पंडाल में गश्ती-सह- ई.वी.एम. संग्रहण दल के दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी/कर्मी को भत्ते की राशि उनके बैंक खाता में आर.टी.जी.एस. कर दी गई है। बैक खाता में कतिपय त्रुटि रहने के चलते जिन लोगों को राशि नहीं मिल सकी है, उन्हें चेक के माध्यम से राशि उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक बाबु राम द्वारा भी गश्ती-सह-संग्रहण दल को संबोधित किया गया और भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ई.वी.एम./वी.वी.पैट से कराया जा रहा है इसलिए ई.वी.एम./वी.वी.पैट की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बल(सी.पी.एम.एफ.) की प्रतिनियुक्ति की गई है। अर्धसैनिक बलों के सहयोग हेतु जिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र एवं आस-पास विधि-व्यवस्था बनाये रखी जाये ताकि आम मतदाता निर्भय होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इसके पूर्व वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो द्वारा सभी पी.सी.सी.पी. दल के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का मिलान कराया गया। जिस पार्टी को कोई समस्या थी उसका निराकरण कराया गया।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग अजय कुमार, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सुशील कुमार शर्मा, नोडल पदाधिकारी विधि-व्यवस्था पुष्पेश कुमार, नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…