Home Featured गौराबौराम में सबसे ज्यादा जबकि दरभंगा ग्रामीण में सबसे कम रहा मतदान प्रतिशत।
April 30, 2019

गौराबौराम में सबसे ज्यादा जबकि दरभंगा ग्रामीण में सबसे कम रहा मतदान प्रतिशत।

दरभंगा : 14-दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को 58.25 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार गौड़ाबौराम और बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 60 को पार किया। जबकि गौड़ाबौराम में सबसे अधिक 60.96 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस बार मतदान में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं आगे रही। एक तरफ जिला का औसत मतदान 58.25 रहा। तो विधानसभा वार प्रतिशत में अंतर रहा। 6 विधानसभा क्षेत्र वाले संसदीय क्षेत्र में गौड़ाबौराम विधानसभा में मतदान का प्रतिशत 60.96 रहा। वहीं बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 59.45 रहा। इसी तरह अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 59.02 रहा। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 54.97 रहा। दरभंगा की बात करें, तो यहां 55.43 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 60.10 रहा। मतदाताओं की बात करें, तो महिलाएं सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों की अपेक्षा अधिक संख्या में मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपना मताधिकार का उपयोग किया। गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में 54.94 पुरूष और 67.61 महिला, बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र 53.95 पुरूष और 65.60 महिला, अलीनगर में 52.97 पुरूष और 65.63 महिला, दरभंगा ग्रामीण में 48.97 पुरूष और 61.81 महिला, दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में 54.28 पुरूष और 56.77 महिला, बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में 56.65 पुरूष और 64.07 महिलाओं ने मतदान किया। इसके अलावे दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में एक थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबकि 135 जेंडर मतदाता थे। दरभंगा संसदीय क्षेत्र में एक भी टेंडर वोट नहीं हुआ। दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 16,51,004 मतदाताओं में से 9,61,042 मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। जिनमें 4,68,528 पुरूष और 49,31,013 महिलाएं शामिल हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…