Home Featured सड़क किनारे मिले किशोर के शव की हुई पहचान, पेट और सर में जख्म के निशान।
May 3, 2019

सड़क किनारे मिले किशोर के शव की हुई पहचान, पेट और सर में जख्म के निशान।

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के रैयाम-मुरिया मार्ग पर शंकरपुर के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक किशोर का शव मिला। उसकी पहचान कमतौल थाने के कनौर गांव निवासी रामदेव साह के पुत्र गोविंद कुमार साह (16) के रूप में की गई है। शव सड़क किनारे उखाड़े गये पेड़ वाले गड्ढे में था। स्थानीय लोग सुबह टहलने के लिए निकले तो इस दौरान उन्होंने शव को देखा और इसकी सूचना केवटी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व एसआई विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि गोविंद सदर थाने के तेलहन गांव में अपने पिता के साथ सोने-चांदी की दुकान में रहता था। वह गुरुवार को अपने घर कनौर आया था। दो मई को वह दुकान जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान वह दरभंगा में कुछ खरीदने के लिए बाजार में रुका था। शाम तक दुकान पर नहीं लौटने पर पिता रामदेव को अंदेशा हुआ। मोबाइल फोन से बात करने का प्रयास भी विफल रहा। गोविंद जब देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह शंकरपुर के पास एक शव सड़क किनारे मिलने की जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की। उसके सिर पर और पेट में जख्म के निशान हैं।
गोविंद चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और दुकान पर ही अपने पिता के साथ रहता था। छोटा भाई अरविन्द कुमार साह 11 वर्ष का है। दो बहनें जूली 8 साल तथा मीनाक्षी 4 वर्ष की है। घटना की खबर सुनते ही मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
केवटी थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष को वहां एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…