Home Featured जलसंकट को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित, जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर।
May 4, 2019

जलसंकट को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित, जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर।

दरभंगा कार्यालय: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष संख्या – 06272-221218 है। इस नम्बर पर जल संकट की सूचना या शिकायत की जा सकती है। सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने नगर आयुक्त को नियंत्रण कक्ष में पानी का भरा हुआ टैंकर के साथ कर्मी को सदैव तत्पर रखने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नियंत्रण कक्ष सुबह 06ः00 बजे से रात्रि के 10ः00 बजे तक कार्यरत रहेगा।इस नियंत्रण कक्ष के रोस्टर ड्यूटी में कनीय अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें अनिल कुमार चौधरी, संजय शरण सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, उदयनाथ झा के नाम शामिल है।
नगर निगम में स्थापित नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी उप नगर आयुक्त कमल नाथ झा मोबाईल नम्बर – 9470461852 एवं नियंत्री पदाधिकारी नगर प्रबंधक नागमणि सिंह मोबाईल नम्बर – 8210274710 है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…