Home Featured जलसंकट को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिया 150 अतिरिक्त स्टैंड पोस्ट तुरन्त लगाने का आदेश।
May 4, 2019

जलसंकट को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिया 150 अतिरिक्त स्टैंड पोस्ट तुरन्त लगाने का आदेश।

दरभंगा कार्यालय: दरभंगा में पानी की समस्या से निजात पाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया है कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में 150 अतिरिक्त स्टैड पोस्ट तुरंत लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के जिन वार्डों में पानी की ज्यादा किल्लत हो गई है, उन वार्डों में पानी के टैंकर भेज कर पानी की आपूर्त्ति की जा रही है। वे पानी की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त श्याम किशोर को व्यक्तिगत रूप से नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने हेतु पहल करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के टैंकर एवं पी.एच.ई.डी. के टैंकर के द्वारा संयुक्त रूप से पानी की आपूर्त्ति की जायेगी। कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी. ने बताया कि खराब चापाकलों को युद्ध स्तर पर ठीक कराया जा रहा है। वहीं आवश्यतानुसार नया चापाकल गाड़ने का भी कार्य चल रहा है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जलापूर्त्ति पाइप में कहीं-कहीं लीकेज होने की भी शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसे तत्काल ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।
नगर आयुक्त ने बताया कि पानी की समस्या का अनुश्रवण करने हेतु नगर निगम कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में हर समय 8-10 पानी के टैंकर उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यकतानुसार वार्डों में पानी की आपूर्त्ति की जायेगी। इसमें पी.एच.ई.डी. के टैंकर भी सम्मिलित होंगे। वहीं बुडको द्वारा डीप बोरिंग कर नगर में जलापूर्त्ति योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने को कहा है।
जिलाधिकारी द्वारा अगाह किया गया कि पानी एक अत्यंत गंभीर विषय है। इसलिए पानी की कमी नही होने दिये जाये। उन्होंने नगर निगम एवं पी.एच.ई.डी. को अपने-अपने सारे संसाधनों को इस कार्य में लगाने को कहा है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…