Home Featured डबल मर्डर कांड के फरार आरोपितों के घर इश्तिहार चस्पा।
May 5, 2019

डबल मर्डर कांड के फरार आरोपितों के घर इश्तिहार चस्पा।

दरभंगा: तारालाही डबल मर्डर कांड के फरार आरोपितों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को बहादुरपुर थाने की पुलिस ने सभी फरार आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। बावजूद इसके अगर वे सरेंडर नहीं करते हैं तो उनलोगों की संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी।

———–––Advertisement ————––

बहादुरपुर थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा करने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि तारालाही में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी व एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी राज कुमार यादव के बयान पर एफआईआर दर्ज करायी गई थी। पुलिस की दबिश को देखते हुए मुख्य आरोपित रवि सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मामले के नामजद आरोपित सुरेश सिंह, गोलू सिंह, विक्रम सिंह, किशोर सिंह, चंद्रशेखर यादव और गोपी रमण यादव फरार चल रहे हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…