Home Featured जमीनी विवाद में घायल युवक का डीएमसीएच में चल रहा है इलाज।
May 5, 2019

जमीनी विवाद में घायल युवक का डीएमसीएच में चल रहा है इलाज।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के मोरो थाना क्षेत्र के बसुवारा गांव निवासी गंगा मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र रविरंजन मिश्रा को गांव के कुछ दबंगों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद मामले में युवक द्वारा मध्यस्थता को लेकर दूसरा पक्ष नाराज था। इससे नाराज दूसरे पक्षों के लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें रविरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को रविरंजन विशनपुर से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में चारपहिया वाहन पर सवार गांव के ही अशोक मिश्रा, बुलचुन मिश्रा, सोले मिश्रा व अन्य लोगों ने उसको घेर लिया। उसके साथ मारपीट की। किसी तरह रविरंजन ने वहां से भागकर जान बचायी। उसके बाद भी आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसके घर में घुसकर मारपीट की। इसी बीच आरोपित अशोक ने रविरंजन के सिर पर फरसे से वार किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। लहूलहान होकर रविरंजन वहीं गिर पड़ा। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गये। लोगों के आने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये। आनन- फानन में युवक को उपचार के लिये डीएमसीएच ले जाया गया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…