Home Featured ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा आयोजित परशुराम जयंती समारोह मे जुटे ब्राह्मण बुद्धिजीवी।
May 7, 2019

ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा आयोजित परशुराम जयंती समारोह मे जुटे ब्राह्मण बुद्धिजीवी।

देखिये कार्यक्रम का वीडियो भी।

देखिये कार्यक्रम का वीडियो भी👆
दरभंगा: मंगलवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में दिल्ली मोड़ के निकट होटल गोविंदा पैलेस में परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने भगवान परशुराम के जीवन वृतांत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके वंशज सभी प्रकार के ब्राह्मणों को एकजुट होकर जहां समाज को जरूरत हो, एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। साथ ही साथ उन्होंने परशुराम जंयती को अवकाश दिवस घोषित करने की दिल्ली सरकार के पहल का स्वागत करते हुए बिहार सरकार से भी अन्य महापुरुषों के जयंती की तरह परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। श्री चौधरी ने बताया कि ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के प्रयासों का ही नतीजा है कि देश के सात राज्यों में ब्राह्मण वेलफेयर ट्रस्ट एवं फंड का गठन किया गया है। फेडरेशन पूरे देश में इसी तर्ज पर गरीब एवं निसहाय ब्राह्मणों केलिए वेलफेयर फंड स्थापित करने की मांग सरकार से करता है। साथ ही साथ गाँव गाँव में संगठन को खड़ा करने और युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय की सिंडिकेट सदस्य मीणा झा ने महिलाओं को भी फेडरेशन से जुड़ने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। श्रीमती झा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं तो ब्राह्मण महिलाएं अपने संगठन से दूर क्यों रहें! उन्होंने कहा कि उनके नाम मे कुमारी लगा था पर उन्होंने जानबूझ कर टाइटल में झा लगाया क्योंकि उन्हें ब्राह्मण होने का गर्व है। आज उन्हें जो राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में जगह मिला है, उनके ब्राह्मण होने का बड़ा योगदान है। वे पहले ब्राह्मण हैं, बाद में कुछ और। वे तन मन धन से फेडरेशन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।
सभा मे फेडरेशन के युवा विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सियाराम मिश्र, देवकुमार झा, प्रभाकर ठाकुर, अंजीत झा, सोनू तिवारी, अजीत मिश्रा, डॉ0 आनंद प्रकाश झा, विश्वपति मिश्रा, कृष्णमोहन झा, चंदन झा, रजनीश झा, आलोक आशीष, मुरारी चौधरी, कुमार मदन मोहन आदि ने भी अपने विचार रखे।
मंच का संचालन बालेन्दु झा तथा समापन भाषण प्रभाकर झा ने किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…