Home Featured जल नियंत्रण कक्ष सह-जन सुविधा केन्द्र का हुआ लोकार्पण।
May 7, 2019

जल नियंत्रण कक्ष सह-जन सुविधा केन्द्र का हुआ लोकार्पण।

दरभंगा कार्यालय:- जिला पदाधिकारी, दरभंगा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की कमी नही होने दी जायेगी। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते नगर के जिन-जिन क्षेत्रों/वार्डों में भू-जलस्तर नीचे चला गया है, उन वार्डों में पानी की आपूर्त्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नगर निगम एवं पी.एच.ई.डी. के पानी के टैंकर से समस्या प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्त्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल संकट पर निगरानी रखने हेतु नगर निगम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष-सह-जन सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है जिनका मंगलवार को लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में जल समस्या से संबंधित सूचनाएँ संग्रहित की जायेगी एवं आवश्यकतानुसार जल की आपूर्त्ति की जायेगी।

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम नियंत्रण कक्ष में पानी के 08-10 टैंकर बराबर मौजूद रखने का निर्देश दिया है। ताकि पानी की कमी वाले वार्डों में टैंकर से पानी की आपूर्त्ति की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा इसके उपरांत नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर पी.एच.ई.डी. द्वारा नगर निगम क्षेत्रों में लगाये गये स्टैंड पोस्ट से पानी की आपूर्त्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इसमें वार्ड नं. – 21, 22, 24, उर्दू बाजार आदि शामिल है। इस क्रम में डी.एम. ने नगर वासियों से फीड बैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पी.एच.ई.डी. को तुरंत 150 अतिरिक्त स्टैड पोस्ट लगाने का निर्देश दिया है जिस पर पी.एच.ई.डी. द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मौके पर नगर आयुक्त श्याम किशोर, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…