Home Featured सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ कुरीतियों को दूर कर खुद को अपग्रेड करे ब्राह्मण समाज: अभिषेक।
May 7, 2019

सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ कुरीतियों को दूर कर खुद को अपग्रेड करे ब्राह्मण समाज: अभिषेक।

देखिये संबोधन का वीडियो भी।

देखिये संबोधन का वीडियो भी👆

दरभंगा: मंगलवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में बतौर अथिति अपने संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता सह वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर खुद को अपग्रेड करने का आह्वान ब्राह्मण समाज से किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण बुद्धिजीवी वर्ग है जिसने हमेशा समाज को दिशा दी है। ब्राह्मणों को संस्कृति एवं धरोहर को बचाये रखना भी आवश्यक है। पर कुछ रूढ़िवादी कुरीतियां जो प्रगति में बाधक हैं, उन्हें दूर कर खुद को अपग्रेड करना भी आवश्यक है। बदलते समय के साथ जो समाज या वर्ग खुद को अपग्रेड नही करते, वे पीछे छूट जाते हैं। अतः ऐसे में बाधक कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है।
श्री कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों से दहेज रूपी कुरुति को पूरी तरह समाप्त करने का शपथ लेने का आह्वान किया। साथ ही साथ उन्होंने मृत्युभोज के कारण शोक संतृप्त परिवार पर अनावशयक बड़ा बोझ लद जाने की स्थिति में जमीन बेचने तक की नौबत आ जाती है, जिस पर फेडरेशन द्वारा विचार कर उपाय निकालने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…