Home Featured किसी भी संगठन की सफलता केलिए महिलाओं की भी सहभागिता आवश्यक: मीना झा।
May 7, 2019

किसी भी संगठन की सफलता केलिए महिलाओं की भी सहभागिता आवश्यक: मीना झा।

देखिये संबोधन का वीडियो भी।

देखिये संबोधन का वीडियो भी👆
दरभंगा: मंगलवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में दिल्ली मोड़ के निकट होटल गोविंद पैलेस परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय की सिंडिकेट सदस्य मीणा झा ने महिलाओं को भी फेडरेशन से जुड़ने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। श्रीमती झा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं तो ब्राह्मण महिलाएं अपने संगठन से दूर क्यों रहें! उन्होंने कहा कि उनके नाम मे कुमारी लगा था पर उन्होंने जानबूझ कर टाइटल में झा लगाया क्योंकि उन्हें ब्राह्मण होने का गर्व है। आज उन्हें जो राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में जगह मिला है, उनके ब्राह्मण होने का बड़ा योगदान है। वे पहले ब्राह्मण हैं, बाद में कुछ और। वे तन मन धन से फेडरेशन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…