Home Featured युवा भाजपा नेता राजू सिंह के असमायिक निधन से एनडीए में शोक की लहर।
May 12, 2019

युवा भाजपा नेता राजू सिंह के असमायिक निधन से एनडीए में शोक की लहर।

दरभंगा: रविवार को भाजपा के युवा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह का असमायिक निधन से एनडीए परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।
सोशल मीडिया में विभिन्न दलों के कई विधायक एवं अन्य प्रतिनिधियो के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों के गैर राजनीतिक लोगो ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना देते हुए बताया कि इस अपूर्णीय क्षति से पूरा भाजपा परिवार मर्माहत है। भाजपा ने दरभंगा जिला के एक कर्मठ,निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। उनके निधन से दरभंगा जिला भाजपा परिवार को अपूर्णीय क्षति हूई है जिसकी भरपाई असंभव है।
राजू सिंह जैसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के असमायिक निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल है। राजू सिंह जैसा निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी को बार-बार नही मिलता। उनके निधन से जो क्षति भाजपा परिवार को हुई उसकी भरपाई आने वाले दिनों मे असंभव है।राजू सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के तौर पर अपना समाजिक जीवन शुरू किया और उसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे कई वर्षो तक छात्र संगठन की मजबूती के लिए काम किये। उसके बाद से लगातार भाजपा मे विभिन्न पदों पर रहकर संगठन कार्य मे पूरी निष्ठा से काम करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करते रहे। आज किसी कार्यकर्ता को यह विश्वास नही हो रहा है की राजू सिंह हम सबों के बीच नही रहें। आज उनके असमायिक निधन पर पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल है एवं उनके आत्मा की शांति के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है।
शोक प्रकट करने वालों मे जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, संजीव साह, शिवजी यादव, डाँ रंगनाथ ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डाँ रामचन्द्र प्रसाद, सुजीत मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, विजय चौधरी, वीणा झा, गणेश महथा, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, राजू तिवारी, मनीष जायसवाल, संतोष पासवान, राजेश रंजन, अमित झा, सचिन जैन, डाँ अजीत चौधरी, अभयानंद झा, लक्ष्मण झुणझुणवाला, रमाशंकर ठाकुर, अशोक अमर, रामविलास भारती आदि शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…