Home Featured पार्टी केलिए समर्पित वीर स्वभिमानी एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे राजू सिंह: अमरनाथ गामी।
May 13, 2019

पार्टी केलिए समर्पित वीर स्वभिमानी एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे राजू सिंह: अमरनाथ गामी।

दरभंगा: राजू सिंह स्वाभिनानी और कर्मठ कार्यकर्ता थे जो आजीवन पार्टी केलिए समर्पित रहे। वे कभी किसी लोभ लालच गुलाम मानसिकता को स्वीकार नही किये और वीर की तरह हर परिस्थिति में पार्टी केलिए समर्पित रहे। राजू सिंह का व्यक्तित्व कर्मठ कार्यकर्ताओं केलिए एक आदर्श है।
उपरोक्त बातें युवा भाजपा नेता राजू सिंह के असमायिक निधन पर उनके अंतिम दर्शन में शहर के मिर्जापुर स्थित जानकी पैलेस पहुंचे हायाघाट के वर्तमान जदयू विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ गामी ने स्व0 राजू सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झन्डा उनपर अर्पित कर धन्य महसूस कर रहा हूँ। आज एनडीए परिवार उनके असामयिक निधन से मर्माहत है।
इस दौरान स्व0 राजू सिंह से जुड़े एक प्रसंग को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हम उस समय महागठबन्धन से विधायक थे, उस समय राजू भाई एक समस्या लेकर मेरे पास आये। मामूली समस्या थी। लेकिन वो छः महीना से दफ्तर का चक्कर लगा रहे थे। भवन निर्माण विभाग उनके होटल का एनओसी नही दे रहा था। मामला मुद्रांमोचन का था। वे एक कार्यकर्ता के साथ हमसे मिले और अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि वे हमे अपने सबसे नजदीक मानकर मेरे पास आये ऐसा कहा। मतलब आप मेरे विचार परिवार के सबसे नजदीकी विधायक है इसलिए आपके पास आये हैं। अतः मेरा काम आप करवा दे। तत्क्षण उनका काम हुआ।
श्री गामी ने कहा कि इसबात की चर्चा इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि कार्यकर्ता मे अभी भी उन्हें अपने विचार परिवार का सबसे नजदीकी मानने वाला का संख्या अधिक है। राजू भाई तो चले गये वे ता उमर याद आते रहेंगे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…