Home Featured वंडर एप मातृत्व मृत्यु दर को कम करने में होगा मददगार: डीएम।
May 16, 2019

वंडर एप मातृत्व मृत्यु दर को कम करने में होगा मददगार: डीएम।

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले में मातृत्व मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक सॉफ्टवेयर लॉच करने जा रहे है। यह वेव आधारित मोबाईल एप है जिसे वंडर दरभंगा (Wonder Darbhanga) नाम दिया गया है। दरभंगा के बहादुरपुर एवं बेनीपुर अंचलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस मोबाईल एप को लॉच किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उनके इनिशिएटिव पर इस सॉफ्टवेयर को जिला में लॉच किया जा रहा है। इसके प्रोपराइटर ने सर्वप्रथम राज्य के दरभंगा जिला में लॉच करने की सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर को लॉच करने में सरकार का कोई राजस्व खर्च नहीं होगा। यह पूर्णतः निःशुल्क है।
जिलाधिकारी, दरभंगा ने कहा कि जिला में इसे एक नवोन्मेषी प्रयोग *(Innovative Idea)* के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है। इससे बहादुरपुर एवं बेनीपुर अंचल के लोग लाभान्वित होंगे। वे वंडर दरभंगा सॉफ्टवेयर का उपयोग हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ओरियेन्टेंशन-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इसके तहत दरभंगा एवं बेनीपुर के गर्भवत्ती, धातृ महिलाओं का डाटा बेस तैयार किया जायेगा। प्रायः ऐसा देखने को मिलता है कि गर्भावस्था में महिलाओं का रक्तचाप बढ़ अथवा घट जाने से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है और अस्पताल में ले जाने मे देरी कर देने पर कभी-कभी महिला की मृत्यु भी हो जाती है। वंडर सॉफ्टवेयर इस समस्या का निराकरण करने में मददगार साबित होगा।
इस एप से गर्भवत्ती महिलाओं का डाटा अपलोड रखने पर मरीज एवं पी.एच.सी. के चिकित्सक को उनके मोबाईल फोन पर एलर्ट मेसेज जायेगा। इससे उक्त मरीज का नियमित चेकअप शुरू होगा और प्रिगनेंसी कंपलीकेशन दृष्टिगत होने पर मरीज को डी.एम.सी.एच. में तुरंत रेफर कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस एप के लॉच हो जाने से लाइव मोनिटरिंग प्रणाली विकसित हो जायेगा।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन द्वारा आशा व्यक्त किया गया है कि इस सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन होने पर मातृत्व मृत्यु दर कम होगी। उन्होंने इस परियोजना में स्वास्थ्य विभाग सहित बाल विकास परियोजना एवं जीविका को संबद्ध करने की बात कही।
कार्यशाला में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र नारायण झा द्वारा वंडर एप के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं तामिलनाडु से आये टीम के सदस्यों श्री नवीन, श्री राकेश आदि ने वंडर सॉफ्टवेयर के कार्य प्रणाली के बारे में वीडियो प्रोजेक्ट पर पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन दिया।
इस कार्यशाला में डी.एम. सिविल सर्जन, डी.पी.आर.ओ., जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बेनीपुर एवं बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डी.एम.सी.एच. के गाइनी विभाग के चिकित्सक, डी.पी.एम.(जीविका), सी.डी.पी.ओ., महिला पर्यवेक्षिका एवं वंडर सॉफ्टवेयर टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…