Home Featured तटबंधों की सुरक्षा महत्वपूर्ण : डीएम
May 30, 2019

तटबंधों की सुरक्षा महत्वपूर्ण : डीएम

दरभंगा कार्यालय: जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में सबसे अहम एवं महत्वपूर्ण पहलू है यहाँ के तटबंधों की सुरक्षा। तटबंधों के मजबूत रहने पर सामान्य बाढ़ की हालत में नुकसान की संभावना कम हो जाती है इसलिए तटबंधों के कमजोर बिन्दुओं को चिन्ह्ति करने एवं तदनुरूप इसकी मरम्मति कराने का पूर्व में निर्देश दिया गया था।

समीक्षा में पाया गया कि जिला क्षेत्र में पड़ने वाले तटबंधों की संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी बाढ़ प्रमण्डलों के कार्यपालक अभियंताओं से निरीक्षण के मुख्य बिन्दु एवं इस पर की गई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा किया गया।
कई कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि तटबंधों के कई हिस्सों में अतिक्रमण है। जिलाधिकारी ने सभी सबंधित अंचलाधिकारी को थाना के सहयोग से तटबंधों पर के अतिक्रमण को 07 दिनों के अंदर हटा लेने का निदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ आ जाने की हालत में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता राशि पहुँचाई जानी है। इसलिए बाढ़ प्रणव परिवारो का डाटा बेस तैयार कर ली जाय। उन्होंने कहा कि लोगों के बैंक खाता/आई.एफ.एस.सी. कोड में गलतियाँ रहने से राशि हस्तांतरित नहीं हो पाती है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को बैंकवार लाभार्थियों की सूची बनाकर उनके नाम, बैंक खाता नम्बर, आई.एफ.एस.सी. कोड का सत्यापन करा लेने को कहा है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को अगले शनिवार को अपने अपने आवंटित प्रखण्ड के किसी एक गाँव में कैम्प करके सभी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने का सख्त निदेश दिया है। इसमें बाढ़ प्रणव परिवारों के सूची का सत्यापन, जल संकट को देखते हुए नल-जल योजना का क्रियान्वयन, पी.डी.एस. दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न का वितरण, बाढ़ से बचाव हेतु शरण स्थली का निर्माण एवं इसमें सभी मूलभूत सुविधाएँ विकसित किया जाना आदि प्रमुखता से देखने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रमण्डलों के कार्यपालक अभियंता को 15 जून 2019 तक आपदा बचाव सामग्री का समुचित मात्रा में निश्चित रूप से भंडारण कर लेने को कहा है। इसमें Sand Bag, MC Bag आदि शामिल है। उन्हें तटबंधों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रमण्डल के सभी अभियंताओं को मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा है। अनाधिकृत अनुपस्थिति पर आपदा कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी नावों का निबंधन कराना जरूरी है। जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा को संबंधित अंचलों में कैप करके नावों का निबंधन सुनिश्चित कराने को कहा गया हैं। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशुचारा का समुचित भंडारण कर लेने को कहा गया है।
इसके बाद अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व की समीक्षा बैठक की गई। इसमें कुछ अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई। जिसमें बहेड़ी, हनुमाननगर, हायाघाट, बिरौल आदि के नाम शामिल है। उक्त अंचलों के अंचलाधिकारी को 15 दिनों के अंदर स्थिति में सुधार लाने को कहा है। अन्यथा उन्हें नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जायेगी।
इस बैठक में डी.एम., ए.डी.एम., डी.डी.सी., सभी एस.डी.ओ., सभी डी.सी.एल.आर., सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/सी.आई., सभी कार्यपालक अभियंता/सहायक अभियंता/कनीय अभियंता सम्मिलित हुए।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…