Home Featured संजय झा के मंत्री बनने पर समर्थकों ने एकसाथ मनायी होली और दिवाली।
June 2, 2019

संजय झा के मंत्री बनने पर समर्थकों ने एकसाथ मनायी होली और दिवाली।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को बिहार राजभवन में एनडीए के घटक दल जदयू के आठ विधायक व विधानपार्षद ने मंत्री पद कि शपथ लिया और उस मंत्रीमंडल में जदयू महासचिव संजय झा मंत्री के रूप में शपथ लिए तो दरभंगा में भी उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सबो ने सरकार के प्रति आभार ब्यक्त किया और कहा कि संजय झा को मंत्रिमंडल में शामिल होने से विकास की धारा बहेगी।
इसी क्रम में एनडीए कार्यकताओं ने स्थानीय कर्पूरी चौक पर जश्न मनाया तथा एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर को बधाई दिया।
कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार झा रघु ने कहा कि संजय झा जी जैसा नेता को मंत्रिमंडल में जगह देने से न केवल पार्टी को मजबूती मिलेगी बल्कि विकास की धारा को भी गति मिलेगी।
वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ निर्भय शंकर भारद्वाज ने कहा कि श्री झा को एनडीए सरकार में मंत्रालय मिलने से सम्पूर्ण मिथलांचल आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है जिस तरह पिछले 15 साल से संजय झा जी सेवा कर रहे है उसी का प्रतिफल आज मिला है।हम शीर्षनेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते है।
वही कार्यक्रम संयोजक रौशन झा ने श्री झा में मंत्री बनाये जाने पर सरकार व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री झा को विकास का अवसर देना उनके और समाज के लिए गौरब कि बात है। संजय झा जी तो सदैव विकास का अवसर खोजते है ऐसे में उनको मंत्री बनाये जाने से प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा।
वही सोनू तिवारी ने कहा कि संजय झा जी को मंत्री बनाये जाने से निश्चित रूप से मिथलांचल में एनडीए मजबूत होगा।
वही राहुल पासवान ने कहा कि श्री झा को उनके परिश्रम का फल मिला है।
समीर झा ने कहा कि श्री झा की पहचान उनके कार्य के वजह से विकास पुरुष के रूप में है और उनके मंत्री बनने से मिथिलांचल में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
कार्यक्रम में सूरज कुमार, शम्भू यादव, इंद्रमोहन यादव, आशुतोष मिश्रा, राकेश मिश्रा, राघवेंद्र जी, कन्हैया झा, सुबेश ठाकुर, सूरज जी, अमन झा, संतोष झा, रविकांत झा, मुरली झा, कुमार अनुराग, भोला जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…