Home Featured चाँद का दीदार होते ही आतिशबाजियों के साथ ईद की तैयारियां शुरू।
June 4, 2019

चाँद का दीदार होते ही आतिशबाजियों के साथ ईद की तैयारियां शुरू।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: एक ओर पाक महीने रमजान-उल-मुबारक की विदाई का गम और दूसरी ओर ईद के खुशी की मिलीजुली खुशबू से मंगलवार की शाम पूरी फिजा गमकती रही। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने की तैयारी चल रही थी, तो दूसरी ओर घर में ईद के पकवान और नए-नए कपड़ों की तैयारी में रोजेदार अपना सब कुछ लगाए हुए थे। मगरिब की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने चांद के दीदार का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। आकाश में पश्चिम की ओर बादलों का घना डेरा उन्हें चांद के दीदार से रोक रहा था। लेकिन अंततः चाँद के दीदार हुआ और ईद की तैयारी शुरू हो गयी। कोई दर्जी की ओर जा रहा था तो किसी का जींस अभी तक फिट होकर दुकानदार ने नहीं दिया था। महिलाएं चूड़ियां और श्रृंगार प्रसाधन के लिए बाजार में दुकान दर दुकान चक्कर लगा रही थी। किशोरियों की भी अपनी पसंद थी और वह अपना मैचिग सूट का दुपट्टा खोज रही थी। कोई दूध वाले को ऑर्डर दे रहा था तो कोई रसगुल्ला बनाने की सामग्री खरीद रहा था। लजीज लच्छे की दुकान पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मेवे वाले के यहां भी लोगों का हुजूम कतार में खड़ा था। दूसरी ओर, मस्जिद में 10 दिन से एतकाफ में बैठे रोजेदार बाहर आने की तैयारी कर रहे थे। ईद ऐसा त्योहार है जिसका धार्मिक और सामाजिक दोनों महत्व है। इसी के हिसाब से सबको तैयारी करनी थी। लोग एक-दूसरे को ईद पर अपने घर आकर लजीज सेवइयों का जायका चखने की दावत भी दे रहे थे। इत्र के बाजार में भी खुशबू खरीदने की अलग-अलग च्वाइस थी। जन्नतुल फिरदौस, हिना के अलावा अल्कोहल रहित इत्र की खरीदारी में लोगों का हुजूम हल्के और गहरे खुश्बू वाले शीशी को तलाश रहे थे जो उनके कपड़ों पर दाग डाले बिना खुशबू से तर कर दे। इधर, विभिन्न ईदगाहों से देर रात चांद नजर आने का एलान क्या हुआ, बाजार में पटाखे फूटने लगे। ईद मुबारक, चांद मुबारक की फिजा ऐसी गूंजी की सुबह कब हुई किसी को पता ही नहीं चला। सब लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई के अलावा मस्जिदों में जाने वाले रास्ते और अन्य सामान जुटाने में लगे रहे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…