Home Featured पांच साल बाद नही, बल्कि प्रत्येक सौ दिन पर अपने कार्यों का ब्यौरा जनता को देंगे गोपालजी।
June 11, 2019

पांच साल बाद नही, बल्कि प्रत्येक सौ दिन पर अपने कार्यों का ब्यौरा जनता को देंगे गोपालजी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा के सासंद गोपालजी ठाकुर के मंगलवार को दरभंगा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व मे सासंद बनने के बाद पहली बार भव्य स्वागत किया गया।
जटमलपुर मे जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाग,माला और चादर से माननीय सासंद गोपाल जी ठाकुर का स्वागत किया और जिंदावाद के नारे लगाए।जटमलपुर के बाद विशनपुर, डीहलाही, तारालाही, ओझौल, एकमी चौक, सैदनगर, लोहिया चौक एवं लहेरियासराय टावर चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके बाद सासंद गोपाल जी ठाकुर दरभंगा परिसदन पहुँचकर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किये।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि 17 जून से सांसद का सत्र शुरू हो रहा है। संसद सत्र समाप्त होते ही पुनः मीडिया के सामने अपने कार्यो का लेखा जोखा रखेंगे। और इतना ही, प्रत्येक सौ दिन पर अपने किये गए कार्यो का ब्यौरा भी मीडिया के माध्यम जनता के बीच रखेंगे।
उन्होंने कहा की नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे पूरे देश के साथ मिथिलांचल और दरभंगा का चहुँमुखी विकास होगा। दरभंगा के विकास के लिए वे हमेंशा कृतसंकल्पित रहेंगे। दरभंगा की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है,इसके लिए वो सभी मतदाताओ के प्रति आभार प्रकट किये एवं एनडीए कार्यकर्ताओं, सभी प्रमुख नेतागण, चुनाव कार्य मे लगे सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया।
सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा दरभंगा के विद्यापति हवाई अड्डे से शीघ्र उड़ान सेवा प्रारंभ होगी और डीएमसीएच मे नव निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भी जल्द उद्घाटन होगा। दरभंगा मे एम्स की स्थापन के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य किये जाऐंगे। अगला 5 साल दरभंगा के लिए विकास के लिए स्वर्णिम काल रहेगा।
श्री ठाकुर आगामी 15 जून को मंडन मिश्र हाँल्ट से पेसेंजर ट्रेन को रही झंडी दिखाकर दरभंगा के लिए रवाना करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा, जिला महामंत्री संजीव साह, शिवजी यादव, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, रामचंद्र प्रसाद, राम पदार्थ ठाकुर, गणेश महथा, जिला मंत्री राजेश रंजन, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, पूर्व पार्षद मनोज कुमार झा पप्पू, अभयानंद झा, अमित झा पप्पू, पूर्व महापौर अजय पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, अवधेश झा, नंदकिशोर झा बेचन, अमित झा, तनवीर हसन, मणिकांत मिश्र, धर्मशीला गुप्ता, विकास चौधरी, रामाज्ञा चौधरी, संजीव गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…