Home Featured खबर का असर: नेहरू स्टेडियम के पश्चिमी भाग में बन रहे वीवी पैट गोदाम निर्माण कार्य रुका।
June 11, 2019

खबर का असर: नेहरू स्टेडियम के पश्चिमी भाग में बन रहे वीवी पैट गोदाम निर्माण कार्य रुका।

देखिये खबर पर डीएम की प्रतिक्रिया का वीडियो भी।

देखिये खबर पर डीएम के बयान का वीडियो भी👆

दरभंगा: सोमवार को वॉयस ऑफ दरभंगा द्वारा नेहरू स्टेडियम के पश्चिमी भाग में बन रहे वीवी पैट गोदाम के कारण नेहरू स्टेडियम के अस्तित्व पर खतरे की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। सोमवार की शाम जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर मिलने गए शिष्टमंडल की मुलाकात जिलाधिकारी से नही हो सकी। उन्होंने कार्यालय में आवेदन जमा कर वॉयस ऑफ दरभंगा को मामले से अवगत करवाया। इस खबर को वॉयस ऑफ दरभंगा ने अपने सभी माध्यमो से प्रमुखता से प्रसारित किया। इस खबर का असर मंगलवार को देखने तब मिला जब जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण कर तत्काल वीवी पैट गोदाम के निर्माण कार्य को स्थगित करने का आदेश दिया। इस गोदाम के निर्माण के लिए नए जगह के चयन किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अब यह गोदाम ऑफिसर कॉलोनी में बनने की संभावना है। हालांकि इस मामले में फिलहाल प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होनी बाकी हैं। परंतु खबर चलने पर निर्माण रोक दिए जाने से खेल प्रेमियों ने राहत की सांस जरूर ली है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…