Home Featured सकारत्मक वार्ता के बाद विश्वविद्यालय कर्मियों ने की हड़ताल समाप्त।
June 12, 2019

सकारत्मक वार्ता के बाद विश्वविद्यालय कर्मियों ने की हड़ताल समाप्त।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बुधवार को छठे दिन कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। विवि प्रशासन से वार्ता के क्रम में विभिन्न बिदुओं पर सहमति बनने के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस ले ली। कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय के मुख्यालय आने पर मंगलवार को भी कर्मचारियों से वार्ता हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। बुधवार को फिर से कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। तय हुआ कि हड़ताल के लिए कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी और हड़ताल अवधि की भरपाई क्षतिपूर्ति या अर्जित अवकाश से होगी। विवि मुख्यालय के कर्मचारियों के एसीपी-एमएसीपी के विरुद्ध 2016-17 के वेतनांतर 5400 ग्रेड पे तक की गणना सात कार्य दिवस और अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों को कॉलेज से दावा मंगाकर दस कार्य दिवस में भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षकेतर कर्मियों जिनका ग्रेड पे अधिकतम 5400 रुपये है, का भी सप्तम वेतनमान के अनुसार गणना होगी। जिन शिक्षकेतर कर्मियों का ग्रेड पे 5400 रुपये से अधिक है, उनके लिए यदि 15 दिनों के अंदर वेतन सत्यापन कोषांग से कर्मचारियों के निर्धारित पदों का वेतन सत्यापन होकर नहीं आता है तो यहां के वेतन निर्धारण समिति से समीक्षा कराकर उच्च शिक्षा बिहार सरकार से वेतन विसंगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश मांगा जाएगा और उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। सामूहिक बीमा के भुगतान और प्रोन्नति के बारे में सिडिकेट से सहमति के बाद आगे की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। 11 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के बारे में राज्य सरकार के निर्देश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया से ही आवास आवंटन किया जाएगा और उनके रखरखाव के बारे में सिडिकेट की सहमति लेने के बाद एक कोष का निर्धारण किया जाएगा और आवास के रखरखाव को सुनिश्चित किया जाएगा। आवास मरम्मत होने के पश्चात रहने वाले कर्मी से काम पूरा होने का प्रमाण पत्र लिया जाएगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…