Home Featured किलकारी के समापन समारोह में बच्चों के आकर्षक प्रस्तुतियों ने बांधा समा।
June 14, 2019

किलकारी के समापन समारोह में बच्चों के आकर्षक प्रस्तुतियों ने बांधा समा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लहेरियासराय के एलआर ग‌र्ल्स हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को किलकारी के बच्चों ने अपनी कला के साथ अपने रंग बिरंगे परिधान से उपस्थित पदाधिकारियों का मन मोह लिया। समारोह में बच्चों के लोक नृत्य, कत्थक नृत्य, वेस्टर्न डांस, संगीत, नाटक में जीवंत भूमिका निभाई। ऐसा समा बांधा कि लोगों की नजरें वहां गड़ी की गड़ी रह गई। कभी विद्यापति गीत पर दर्शक ताल बजाने लगे तो कभी छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य पर दशकों के भी पांव थिरकने लगे। अटकन मटकन नाटक ने तो सब के पेट में इतनी गुदगुदी लगाई कि उन्हें दर्द भी महसूस होने लगा। इससे पूर्व समर कैंप का समापन करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ओमप्रकाश ने कहा कि बच्चों की क्षमता बढ़ाना आज उनकी शिक्षा की नई शैली बन गई है। इसके माध्यम से बच्चों में सृजनात्मक विकास की नई उर्जा का संचार होता है। बच्चे अपने मन में कुछ खाका बनाते हैं फिर उन्हें रंग और भरोसे से कागज पर उतारते हैं और फिर उन्हें मूर्त रूप देकर हम लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं। यह शैली यदि उनमें आगे भी बनी रही तो वहीं बच्चे हमारे देश के सभ्य नागरिक बनकर देश की सेवा करने वाले बन जाते हैं। तीन घंटे तक चले विविधता भरे इस कार्यक्रम में मनोरंजन था। एक आकार था। समारोह को जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार कन्हैया, कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद, किलकारी के प्रमंडलीय संयोजक वेदप्रकाश आदि ने संबोधित किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…