Home Featured पेयजल संकट को लेकर आक्रोशित लोगों ने पीएचईडी कार्यालय में किया तालाबंदी।
June 19, 2019

पेयजल संकट को लेकर आक्रोशित लोगों ने पीएचईडी कार्यालय में किया तालाबंदी।

दरभंगा : भीषण गर्मी में पेयजल संकट को लेकर आम लोग मजबूर होकर आज सुबह लगभग 10 बजे पीएचईडी कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसका नेतृत्व जनाधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद डॉ. अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खां कर रहे थे। पीएचईडी कार्यालय में तालाबंदी के बाद आक्रोशित लोग धरना पर बैठ गये। लगभग 3 घंटे बाद विभाग कनीय अभियंता ने वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग ने वरीय पदाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। लगभग 4 घंटे बाद वरीय पदाधिकारियों के साथ लोगों की वार्ता हुई। वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. खां ने बताया कि दो दिनों में जनता को पानी दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यदि वार्ता के अनुसार कार्य योजना को मूर्त रूप नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तीव्र करते हुए पदाधिकारियों और कर्मचारियों के मुह पर कालिख पोतने का अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर नफीस खान, नौसाद अहमद, पप्पू, मनीष कुमार, अमित कुमार, बविता देवी, रत्ना देवी, ज्योति देवी, रीना देवी, मिन्नतुल्लाह, दस्तगीर अंसारी, मो. कासिफ आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…