Home Featured बड़ी खबर: देर शाम भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या।
June 21, 2019

बड़ी खबर: देर शाम भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या।

दरभंगा: जिले में अपराधियों के हौसले कम नही हो रहे हैं। जिले के कुशेश्वरस्थान से एक बड़ी घटना की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उजुआ गांव में गुरुवार देर शाम एक ही परिवार के मुखिया समेत चार लोगों को गोलियों से भून दिया गया। इससे मौके पर ही चारों की मौत हो गयी। मामला भूमि विवाद का है।
जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय, उजुआ से पूरब स्थित छोटे से टोले में लक्ष्मी साहु व गंगा साहु के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के लिए गुरुवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे एक पक्ष ने लक्ष्मी साहु (65), उनकी पत्नी अरहुलिया देवी (63), पुत्र बुच्चू साहु (32) व वीरेंद्र साहु (28) को गोलियों से भून डाला। घटना के बाद से उजुआ गांव में दहशत है। पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य भय से घर छोड़ घनी आबादी वाली बस्ती में चले गए हैं।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने चार लोगों की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। मौके पर छानबीन करने के बाद घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दे सकते हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…