Home Featured 48 घण्टे के भीतर वापस हुआ छः साल केलिए भाजपा नेता सुमित झा का किया गया निलंबन।
July 5, 2019

48 घण्टे के भीतर वापस हुआ छः साल केलिए भाजपा नेता सुमित झा का किया गया निलंबन।

दरभंगा: राजनीति में भी कमजोर और जोर का शक्ति परीक्षण चलता रहता है। जब जिसका जोर चला वह अपना जोर दिखाता है।
इसी क्रम में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री सुमित झा पर जिलाध्यक्ष हरी सहनी द्वारा की गयी निलंबन की करवाई को 48 घण्टे में ही शुक्रवार को जिला भाजपा द्वारा वापस लिया गया।
इस संबध में शुक्रवार को जिला भाजपा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुमित झा को इस आश्वासन के आलोक मे कि भविष्य मे सोशल मिडिया पर पार्टी विरोधी या अमर्यादित कोई वकतव्य नही देंगे, इसी आश्वासन के आलोक मे उनके खिलाफ भाजपा जिला कमिटी द्वारा किये गये निलंबन की करवाई को भाजपा जिला कमिटी द्वारा वापस लिया गया है।
वहीं सुमित झा के साथ निलंबित किये गए कमल क्लब के संयोजक चंदन झा का निलंबन जारी रखा गया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…