Home Featured दो दिनों की यात्रा पर दरभंगा पहुँचे सांसद गोपालजी ठाकुर, सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ।
July 6, 2019

दो दिनों की यात्रा पर दरभंगा पहुँचे सांसद गोपालजी ठाकुर, सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा :  सांसद बनने के बाद संसद सत्र में भाग लेने दिल्ली गए गोपालजी ठाकुर आखिर दो दिनों की यात्रा पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र और गृह जिला दरभंगा पहुँचे। उनके आगमन से पूर्व उनके पीए ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शनिवार को दो दिनों की यात्रा पर दरभंगा पहुँचने की जानकारी भी दी थी।

अपने यात्रा के प्रथम दिन श्री ठाकुर ने शनिवार को डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और उसे भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिये उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे महान राष्ट्रनायक डॉ. मुखर्जी की जयंती पर नमन करता हूँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़े तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पाँच पेड़ लगाने ताकि पर्यावरण का भी रक्षा हो सके। सासंद ने कहा भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसका कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्ष से संसद तक परिश्रम के बल पर जाता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कम से कम 25 नये सदस्य को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कान्हा विवाह भवन में भाजपा जिला संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की। इस मौके पर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी की धरती से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किये है और सांसद गोपालजी ठाकुर से इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर रहे है। हम सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत ही आज दरभंगा लोकसभा की सीट पार्टी ऐतिहासिक मतो से जीती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और वार्ड, पंचायत, जिला परिषद के चुनाव मे अधिक से अधिक कार्यकर्ता ही चुनाव जीतकर आते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया की अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े ताकि आने वाले समय मे पार्टी संगठन और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, रंगनाथ ठाकुर, मुकुन्द चौधरी, अमलेश झा, प्रदीप ठाकुर, मीना झा, धर्मशिला गुप्ता, तनवीर हसन आदि लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विनय दास और संचालन संजीव साह ने किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…