Home Featured जितेंद्र ठाकुर नगर संयोजक तथा प्रो0 श्याम सुंदर झा बने ब्राह्मण फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष।
July 7, 2019

जितेंद्र ठाकुर नगर संयोजक तथा प्रो0 श्याम सुंदर झा बने ब्राह्मण फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष।

देखिये वीडियो भी।

देखिये बैठक का वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक मिर्जापुर गोशाला के निकट विश्वपति मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय ब्राह्मण बुद्धिजीवियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में जितेंद्र ठाकुर को दरभंगा नगर संयोजक तथा प्रो0 श्याम सुंदर झा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रम एवं संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को जोड़कर ब्राह्मण हित केलिए कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही नगर मंडल कमिटी निर्माण केलिए पुनः 21 जुलाई को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक ब्राह्मणों के राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा, रंजीत झा गगन, बहादुरपुर के पूर्व उप प्रमुख देव कुमार झा, डॉ0 आनन्द प्रकाश झा, कमलनाथ झा, चंचल झा, तरुण कुमार मिश्र, मिथिलेश मिश्र छोटे, रमन झा, रितेश कुमार, जय नारायण मिश्र, रंजीत चौधरी, राघव झा, सहित कई बुद्धिजीवियों ने अपनी राय रखी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…