Home Featured 21 जुलाई को अभियान चलाकर जिला प्रशासन द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित।
July 8, 2019

21 जुलाई को अभियान चलाकर जिला प्रशासन द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित।

दरभंगा : जिला को हरा-भरा करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इसके तहत 21 जुलाई को जिला में अभियान चलाकर एक लाख से अधिक पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि में 21 जुलाई को पौधरोपण करने हेतु महा अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों, विद्यालयों आदि के प्रभारी पदाधिकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी दरभंगा से समन्वय बनाकर पौधे का 10 -10 सैंपलिंग प्राप्त कर लेंगे और निर्धारित तिथि को अपने अपने कार्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्य करेंगे। इस अभियान की सफलता हेतु जिलाधिकारी ने 11 जुलाई को सभा कक्ष में सभी अधिकारियों की एक बैठक बुलायी है जिसमें पौधा रोपण अभियान को सफल बनाने हेतु कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जायेगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…