Home Featured औद्योगिकरण के बाद तेजी से बढ़ी मनोरोगियों की संख्या : डॉ0 शाही
July 10, 2019

औद्योगिकरण के बाद तेजी से बढ़ी मनोरोगियों की संख्या : डॉ0 शाही

देखिये समारोह का वीडियो भी।

देखिये समारोह का वीडियो भी👆

दरभंगा: स्थानीय सीएम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य विषय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
समारोह मुख्य वक्ता के रूप में यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी के अध्यक्ष डॉ. बीबी शाही ने कहा कि किशोरावस्था में क्षमता व सपनों के बीच बड़ी खाई होती है। इस भागदौड़ के जीवन में शारीरिक के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य की अधिक जरूरत है। औद्योगिकरण के बाद मनोरोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। किशोर अपने-आप पर विश्वास रखें, संतोषी बने, अति महत्वाकांक्षी न बने तो वे मनोरोगों से बच सकते हैं। हमारे शरीर का विकास 8 वर्ष तक 80 से 90 फीसद हो जाता है। किसी भी व्यक्ति के विकास में मात्र 10 फीसद अनुवांशिक कारण होते हैं। शेष वातावरण व उनका अपना योगदान होता है। शिक्षा को सिर्फ रोजगार का साधन मान लेने से बच्चे मनोरोगी बन रहे हैं। हर बच्चों में कुछ नैसर्गिक गुण होते हैं, जिनके विकास का अवसर मिलना चाहिए।जब अभिभावक अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से करते हैं तो बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और अंतत: आत्महत्या को मजबूर होते हैं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि किशोरावस्था में परिपक्वता उच्च नहीं होती है, क्योंकि किशोरों में सैद्धांतिक ज्ञान की अपेक्षा व्यवहारिक ज्ञान की कमी होती है। वे हमेशा दुविधा की स्थिति में रहते हैं। इस अवस्था में अभिभावकों एवं शिक्षकों के अधिक केयर की जरूरत है। हम किशोरों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहें और समय-समय पर उन्हें उचित सलाह दें। आने वाली नई शिक्षा नीति-2019 छात्रों के मानसिक विकास पर अधिक जोर देगी।
प्रो0 सिंह ने कहा कि किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य-स्थितियां, चुनौतियां एवं संभावनाएं विषयक सेमिनार में कुलपति ने कहा कि यदि हम उचित तरीकों से किशोरों को शिक्षित करें एवं उनका भावनात्मक विकास करें तो वे हमेशा हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ेंगे। हमारा कार्य किशोर को भावनात्मक, मानसिक व सामाजिक रूप से शिक्षित करना है। 3 से 18 वर्ष तक के बच्चे सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ0 मुश्ताक अहमद ने कहा कि आज अत्यंत चिता की बात है कि किशोर अपना अधिक समय सृजनात्मक कार्यो में न लगा कर स्मार्ट फोन में लगा रहे हैं। छात्र संघ से आग्रह किया कि वे अपने सदस्यों को मोबाइल फोन छोड़कर अपना क्वालिटी समय पढ़ाई के साथ सृजनात्मक एवं कलात्मक कार्यो पर देने के लिए प्रेरित करें। छात्र नेताओं को अपने सदस्यों के बीच अभियान चलाकर मोबाइल की लत को दूर करना चाहिए। किशोरों का हर बात के लिए मोबाइल पर निर्भरता बढ़ते जाना हमारे लिए खतरे का संकेत है। लनामिविवि के मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ0 ध्रुव कुमार ने बच्चों के मनोरोगी बनने में अभिभावकों के अनावश्यक दबाव को महत्वपूर्ण कारक बताया। उन्होंने मनोरोगों से बचने के लिए किशोरों को व्यस्त रहने, मनोरंजन एवं अपने हॉबीज में मन लगाने की सलाह दी। तकनीकी सत्र में प्रो0 इंदिरा झा, डॉ0 आरएन चौरसिया व प्रो0 अमृत कुमार झा आदि ने विस्तार से विषय पर अपने विचार रखे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…