Home Featured बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, देर शाम डीएम ने अधिकारियों के संग की आपात बैठक।
July 14, 2019

बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, देर शाम डीएम ने अधिकारियों के संग की आपात बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बाढ़ को लेकर रविवार देर शाम आठ बजे अधिकारियों की आपात बैठक अपने कार्यालय कक्ष में बुलायी। रात्रि करीब दस बजे तक चले इस बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को फौरी तौर पर सारी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा है कि सबसे पहले बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान करके वहां के लोंगो को सुरक्षित स्थलों पर ठहराने की व्यवस्था करायी जाये। अधिक से अधिक कम्युनिटी किचन चलाकर सभी बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जाये। जहां खाना बनाने मेँ व्यवहारिक कठिनाई हो वहां के लोंगो को सूखा राशन उपलब्ध कराया जाये।
जिलाधिकारी ने बाढ़ के विषय मे वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल आधा दर्जन प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुआ है जिसके अन्य प्रखंडों में भी बढ़ने की संभावना है। आज सबसे ज्यादा तारडीह, मनीगाछी, गौराबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुल 31 पंचायतों के लगभग 49000 परिवार प्रभावित हुए हैं। इन सभी पंचायतों में राहत एवं बचाव कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है।
बताया गया कि आज कुल 28 विद्यालयों में कम्युनिटी किचन क्रियाशील किया गया है। कल यह संख्या और बढाई जायेगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को बाढ़ पीड़ितों को सभी चिकित्सा सुविधा अचूक रूप से उपलब्ध कराने को कहा है। वही पीईचीडी के कार्यपालक अभियंता को पीने का पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…