Home Featured बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के अनुश्रवण हेतु नियंत्रण कक्ष का गठन।
July 15, 2019

बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के अनुश्रवण हेतु नियंत्रण कक्ष का गठन।

दरभंगा: बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का अनुश्रवण करने हेतु जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है। इस नियंत्रण कक्ष का लैंड लाइन नम्बर – 06272-245821 है।
जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील करने हेतु रोस्टर बनाकर तीन पालियों में अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी है। नियंत्रण कक्ष के नोडल एवं अन्य पदाधिकारियों में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, दरभंगा अजय कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी, दरभंगा नील कमल, उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा पुष्कर कुमार एवं परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता गोविन्द कुमार के नाम शामिल है। ये पदाधिकारी पालीवार ड्यूटी कर रहे है। नियंत्रण कक्ष में सहयोग हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें विमल कुमार झा, संविदा लिपिक, जिला विकास शाखा, दरभंगा, मायानन्द लाल, संविदा लिपिक, जिला पंचायती राज कार्यालय, दरभंगा, कल्लर महतो, संविदा लिपिक, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, दरभंगा, भोला खतवे, संविदा कार्यालय परिचारी, जिला विकास शाखा, दरभंगा, उमेश कुॅवर, कार्यालय परिचारी, जिला कोषागार कार्यालय, दरभंगा एवं वसीर अहमद, दफ्तरी, जिला स्थापना शाखा, दरभंगा शामिल है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…