Home Featured बाढ़ के दौरान सांसद की निष्क्रियता पर जिलाध्यक्ष ने दी सफाई, कहा- बाढ़ को लेकर चिंतित हैं गोपालजी।
July 17, 2019

बाढ़ के दौरान सांसद की निष्क्रियता पर जिलाध्यक्ष ने दी सफाई, कहा- बाढ़ को लेकर चिंतित हैं गोपालजी।

दरभंगा: बाढ़ के दौरान क्षेत्र से गायब रहने और खोज खबर नही भी लेने के कारण दरभंगा के सांसद के प्रति उठ रहे सवालों पर बुधवार को जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने आखिरकार सफाई पेश की।
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता मे बैठक आहुत हूई।
बैठक मे जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने दरभंगा जिले मे आए बाढ़ की भीषण विभिषीका को देखते हुए पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल के अध्यक्ष की एक विधानसभा टीम गठित की। यह टीम सम्पूर्ण जिले मे जाकर बाढ़ पीड़ितो के समस्याओं का जायजा लेगी और उसके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर बाढ़ पीड़ित को हर संभव सहायता पहुँचाने का काम करेगी।
बैठक मे जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने बाढ़ को लेकर निष्क्रियता का आरोप झेल रहे सांसद गोपालजी ठाकुर के संदर्भ में सफाई पेश करते हुए कहा कि सासंद गोपाल जी ठाकुर भी बाढ़ को लेकर बहुत चिंतित है और उन्होंने दूरभाष पर जिलाधिकारी से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों को उचित स्थान पर रखने और हर संभव राहत सामग्री पहुंचाने को कहा ताकि बाढ़ पीडित को सहायता मिल सके,और जानमाल का नुकसान नही हो। जिलाध्यक्ष ने कहा की संसद का सत्र चलने के कारण सासंद दरभंगा नही आए लेकिन दूरभाष पर संबंधित पदाधिकारी से लगातार सम्पर्क कर बाढ़ पीडित को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिये है।
बैठक मे जिला महामंत्री संजीव साह, शिवजी यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, विजय चौधरी, गणेश महथा, विवेकानंद पासवान, हेमंत झा, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, संतोष पासवान, राजेश रंजन, मनीष जायसवाल, विनय दास, लक्ष्मण झुणझुणवाला, रमाशंकर ठाकुर, मणिकांत मिश्र, मणिकांत झा, संजीव गुप्ता, ब्रह्मानंद यादव, इन्द्र कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…