Home Featured नही मिली सरकारी सहायता तो ग्रामीणों ने खुद बना डाला बाढ़ में बहे सड़क की जगह चचरी पुल।
July 17, 2019

नही मिली सरकारी सहायता तो ग्रामीणों ने खुद बना डाला बाढ़ में बहे सड़क की जगह चचरी पुल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा जिले में बाढ़ के कारण कई जगह सड़के कट गयी हैं और इलाके का संपर्क बाहरी दुनिया से टूट गया। ऐसे में प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही होते देख लोग खुद भी हिम्मत का परिचय देकर जीवन की जद्दोजहद को झेल रास्ता निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां बाढ़ के हालात में भी लोगों ने हौसले को बुलंद रखा और कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज चर्चा हो रही है। नदी की तेज धार में जब सड़क कट गई और तुरंत सरकारी व प्रशासनिक मदद नहीं मिली तो लोागें ने अपने बल पर बांस का चचरी पुल बना डाला। इससे हजारों लोगों के आवागमन का टूट चुका रास्ता फिर बन गया। मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के बिठौली गांव का है।
बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 79 प्रखंडों की 26 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी हैं। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है।
दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के बिठौली गांव में बाढ़ के पानी ने मुख्य सड़क को काट दिया। इस कारण ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया। साथ ही जरूरत के सामानों को लाने व बीमार लोगों को अस्‍पताल ले जाने में परेशानी होने ल्रगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से टूटी सड़क को तुरंत बनवाने या कोई वैकल्पिक प्रबंध करने का आग्रह किया, लेकिन इसमें विलंब हाेता देख खुद ही कोई उपाय करने का फैसला किया। उन्‍होंने चंदा इकट्ठर कर व श्रमदान से टूटी सड़क पर बांस का चचरी पुल बना दिया।
इस चचरी पुल के बन जाने के बाद अब गांव का सड़क संपर्क बाहरी दुनिया से फिर कायम हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के बाद सड़क बन जएगी, लेकिन इस वक्‍त तो चचरी का ही सहारा है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…