Home Featured सदन में प्रश्न के बाद अब बाढ़ पीड़ितों से मिल राहत कार्यों का जायजा लेने दरभंगा पहुंचेंगे सांसद।
July 19, 2019

सदन में प्रश्न के बाद अब बाढ़ पीड़ितों से मिल राहत कार्यों का जायजा लेने दरभंगा पहुंचेंगे सांसद।

देखिये सदन में गोपालजी के प्रश्न का वीडियो भी।

देखिये सदन में गोपालजी के प्रश्न का वीडियो भी👆
दरभंगा: बाढ़ पीड़ित जनता से मिलने और राहत कार्यों का जायजा लेने क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सांसद गोपालजी ठाकुर दरभंगा पहुँच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री ठाकुर ने गुरुवार देर रात तक चली सदन की कारवाई में दरभंगा में बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग भी उठायी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा में बाढ़ को लेकर मॉनिटरिंग एवं अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश तो श्री ठाकुर दे रहे थे, परंतु सत्र के दौरान सदन में प्रश्न रखने के कारण क्षेत्र में नही पहुँच पा रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया में सांसद के न आने को लेकर भी चर्चा गर्म थी। हालांकि समर्थकों द्वारा उनके चिंतित होने और अधिकारियों से बातचीत की जानकारी के साथ साथ संसद सत्र का हवाला भी दिया जा रहा था।
ऐसे में क्षेत्र की समस्या को उठाने केलिए गुरुवार को अपराह्न ही सदन में पहुँचे श्री ठाकुर को करीब सात घण्टे के लम्बे इंतजार के बाद बोलने का मौका मिला। बाढ़ पर प्रश्न रखने केलिए अपनी बारी आने पर रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बात रखी।
शून्य काल के दौरान गुरुवार रात दस बजे सदन में बोलते हुए दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के वर्तमान बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया तथा सरकार से राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ स्थायी निदान की मांग की।
श्री ठाकुर ने कहा कि बाढ़ इस क्षेत्र के लिए स्थायी समस्या बनी रही है, जिस कारण प्रतिवर्ष लाखों लोगों को तबाही झेलनी पड़ती है। यह क्षेत्र कृषि पर ही आधारित है तथा कृषि यहां का मुख्य अर्थोपार्जन का जरिया है, बाढ़ व सुखाड़ के कारण प्रत्येक वर्ष यहां फसलों की क्षति होती है तथा अर्थव्यवस्था चरमरा जाती है। इन्हीं कारणों से उत्तर बिहार के लोगों को पलायन करना पड़ता है, आजादी से अब तक करोड़ों लोग विभिन्न महानगरों को पलायन कर चुके है।
ऐसे में सांसद का शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर सत्र के बीच अवकाश दिवस पर दरभंगा आने की खबर कहीं न कहीं श्री ठाकुर के समर्थकों केलिए भी राहत की खबर होगी और प्रशासनिक अमलों में भी राहत कार्य तेज करने का दवाब बनने की संभावना जतायी जा सकती है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…