Home Featured हनुमाननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
July 25, 2019

हनुमाननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को हनुमाननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों से मिले और चलाये जा रहे राहत शिविर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले थलवारा बांध का निरीक्षण किया। उसके बाद सिरनियां में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन से रू-ब-रू हुए, जहां का काम-काज देखकर काफी संतुष्ट दिखे। सीओ से उन्होंने नाव के परिचालन के संबंध में जानकारी ली। जरूरत के हिसाब से सीओ को प्रभावित क्षेत्रों में नाव उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया। लोगों द्वारा पशुचारा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत पर जल्द ही दूसरे जिला से पशुचारा की व्यवस्था कर उपलब्ध कराए जाने की बात बताई। मौके पर सहायक जिलाधिकारी विनोद कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ कैलाश चौधरी, थलवारा के मुखिया अभिषेक कुमार, सिनुआरा के मुखिया ललितेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…