Home Featured बाढ़ प्रभावित लोगों केलिए युद्धस्तर पर हो रहा कार्य, डीएम ने प्रेसवार्ता में दी विस्तृत जानकारी।
July 28, 2019

बाढ़ प्रभावित लोगों केलिए युद्धस्तर पर हो रहा कार्य, डीएम ने प्रेसवार्ता में दी विस्तृत जानकारी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी👆
दरभंगा: बाढ़ से प्रभावित विभिन्न प्रखंडों में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन परोसा जा रहा है। जगह-जगह एनडीआरएफ और एससीआरएफ की टीमें तैनात की गई है। लोगों को प्रभावित स्थानों से निकालने का काम जारी है। यह बातें रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहीं। वे बाढ़ के दौरान जिला में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्य को ले प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बाढ़ से जिले के 173 पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित है। वहीं, 35 पंचायत आंशिक रूप से। बहेड़ी को छोड़कर सभी 17 प्रखंड बाढ़ग्रस्त है। जिले में 527 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं। सिंहवाड़ा और सढ़वारा में दो नए सामुदायिक रसोई शुरू किए गए हैं। इसके जरिए अभी तक कुल 13 लाख लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। 25 जुलाई को सर्वाधिक एक लाख से अधिक लोगों को भोजन मुहैया कराया गया। देखा जाए तो प्रतिदिन 80 हजार से लेकर एक लाख लोगों को खाना परोसा जा रहा है। 113 जैरीकैन के जरिए लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराया जा रहा है। दो स्थानों पर वॉटर एटीएम कार्यरत है। डेढ़ इंच वाले करीब 1 हजार 517 चापाकलों में ब्लीचिग दिया गया है। 17 नए चापाकल लगाए गए हैं। 409 मेडिकल टीमें तैनात की गई है। अब तक मेडिकल शिविर के माध्यम से 38 हजार 18 लोगों का इलाज किया गया है। 58 हजार हैलोजन टेबलेट बांटे गए हैं। 419 क्विटल पशुचारा का वितरण विभिन्न प्रखंडों में किया गया है। प्रभावित लोगों के बीच 30 हजार पॉलीथीन शीट्स बांटे गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 2 लाख 10 हजार प्रभावित परिवारों को 6-6 हजार की सहायता राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। अभी 2 लाख लोगों को राशि भेजी जानी है। जगह-जगह लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। इसकी क्रॉस चेकिग भी की जा रही है। बाढ़ को लेकर चुनौती बड़ी है। जिला प्रशासन बाकी बचे प्रभावित परिवारों को 15 दिनों के अंदर राशि भेजने की दिशा में काम कर रहा है। रविवार को अवकाश के बावजूद जिला के सभी अधिकारी इस काम को बखूबी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबने से अबतक 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 10 लोगों की मौत नहाने या फिर गडढे में कूदने की वजह से हुई है। सभी को 4-4 लाख की राशि प्रदान कर दी गई है। 12 पशुओं की मौत हुई है। बाढ़ के खत्म होने के बाद फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…