Home Featured सांसद ने लिया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में राहत कार्यों का जायजा, सुनी लोगो की पीड़ा।
July 28, 2019

सांसद ने लिया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में राहत कार्यों का जायजा, सुनी लोगो की पीड़ा।

देखिये भ्रमण का वीडियो भी।

देखिये भ्रमण का वीडियो भी👆
दरभंगा: संसद सत्र के मध्य में अवकाश दिवासबरहने के कारण सांसद गोपालजी ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों से मिले और उसके दु:ख दर्द में भागीदारी बनने का प्रयास किया। एसएच-17 पर गौराबौराम प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से विस्थापित होकर रह रहे लोगों से मिले और उनके बीच राहत सामग्री का पैकेट वितरित किया। वहां से सांसद गौरामानसिंह पंचायत के चतराटोली में पहुंचे। यहां बाढ़ ने अपना भीषण रूप दिखाया था। वहां भी पीड़ितों के बीच राहत का वितरण किया। वहां से सांसद किरतपुर प्रखंड के बुढ़ेव, बौर, रसियारी पहुंचे। यहां कुमरौल के निकट कमला-बलान का तटबंध टुटा था। वहां पहुंचकर रोटरी क्लब आॅफ दरभंगा के विद्यापति शाखा की ओर से दवा का पैकेट पीड़ितों के बच बांटा। सांसद लगमा के शंभु चौक पर पहुंचे और वहां रिलीफ कार्य में लगे डीसीएलआर, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समीक्षा की। सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सामान्य जन-जीवन के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठायेंगे। इससे पहले सांसद ने बिरौल अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ बाढ़ राहत में लगे अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्य की जानकारी ली। सांसद के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, रामचन्द्र साह, मणिकांत मिश्र, विनोद मिश्र, बालेन्दु झा, माधव झा, विनोद कुमार खां, पिन्टु झा, अनिल पासवान, अजय मिश्र, सुरेश कामती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…