Home Featured प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, शिकायतों पर दिए ऑनस्पॉट निर्देश।
July 30, 2019

प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, शिकायतों पर दिए ऑनस्पॉट निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के प्रभारी मंत्री सह योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की सुधि ली। इस दौरान उन्होंने चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की और साथ चल रहे अधिकारियों को ऑनस्पॉट कई दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
हायाघाट प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पश्चिमी विलासपुर, नया टोला सहित प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मिलकर मंत्री ने उनका दर्द बांटा। विस्थापित परिवारों से जब पूछा कि खाना मिल रहा है या नहीं, तो सभी पीड़ित परिवारों ने एक स्वर से खाना मिलने की बात कहीं। उन्होंने पश्चिमी विलासपुर स्लूइस गेट, हायाघाट रेलवे मुंडा पुल संख्या 16 का भी जायजा लिया। प्रभावित इलाके का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ कमल प्रसाद साह को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने घोषरामा, बेंता, हथौड़ी व बरछिया स्लूइस गेट का मुआयना किया। मौके पर मौजूद उक्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से एक महीने तक सावधानी पूर्वक उक्त स्लूइस गेटों की निगरानी करने को कहा। साथ ही हथौड़ी पुल की बारिश से क्षतिग्रस्त भाग का भी मुआयना किया और दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हायाघाट थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, एपीएम थानाध्यक्ष मो. जजा अली, पूर्व प्रमुख अशोक कुमार सिंह, रविद्र यादव, राजेश श्रीवास्तव, मुखिया शफीउर्रहमान उर्फ बौआ मियां, पूर्व मुखिया अरविद सिंह आदि मौजूद थे।
इसके बाद बिरौल पहुँच प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से बेघर हुए 17 नंबर सड़क पर विस्थापित दर्जनों बाढ़ पीड़ित से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं की जानकारी ली। चानो देवी, राधे मुखिया ने मंत्री से भोजन के नाम पर रोज खिचड़ी देने, किसी को प्लास्टिक मिला तो किसी को नही मिलने की शिकायत की। इसपर मंत्री पदाधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने एसडीओ ब्रजकिशोर को फटकार लगाते रोज बदल कर खाना देने को कहा। कहा नहीं तो आपको जबाव देना होगा। 3 अगस्त को जिला में बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की असुविधा नहीं होना चाहिए। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे समुदायिक किचेन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बिरजू मुखिया ने मंत्री से कहा कि हम पीड़ितों के लिए जो किचेन चलाया जा रहा है, ऐसी खिचड़ी तो गाय भी नहीं खाती। इस बात को सुनकर मंत्री ने उपस्थित पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाते तीनों वक्त बाढ़ पीड़ितों को भोजन देने को है। वहीं संजय सिंह ने मंत्री से मात्र दो सरकारी नाव का परिचालन होने की शिकायत की। मंत्री ने सीओ श्री राकेश को बाढ़ प्रभावित इलाकों में अविलंब और नाव का परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक शशिभूषण हजारी, बीडीओ जितेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि शिबू झा, जदयू प्रखंड संयोजक धीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
वहीं कुशेश्वरस्थान में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर जिले के प्रभारी मंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि जब तक बाढ़ का पानी रहेगा, तब तक पीड़ितों को सामुदायिक किचेन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का भी मुआवजा दिया जाएगा। वही प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यो के बारे में सीओ ओमप्रकाश गुप्ता से जानकारी ली। बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वाले लोगों के परिजनों को हरहाल में भुगतान किया जाएगा। इस बाबत उन्होंने एसडीओ ब्रजकिशोर लाल से देरी का कारण पूछा। मौके पर विधायक शशिभूषण हजारी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, डीसीएलआर रामदुलार राम, प्रमुख बिजल पासवान, उपप्रमुख गंगा यादव, बीडीओ अशोक कुमार जिग्यासु, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, मुखिया गंगा प्रसाद, जदयू अध्यक्ष राजेश राय, लक्ष्मण राय, अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…