Home Featured पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोड़ देने की जरूरत : मंत्री
July 31, 2019

पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोड़ देने की जरूरत : मंत्री

दरभंगा: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा को दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने दरभंगा परिसदन मे मिथिला की परंपरागत पाग,चादर व माला से सम्मानित किया। मंत्री विनोद नारायण झा बेनीपुर मे आयोजित कार्यक्रम को लेकर परिसदन मे रूके थे वहीं मंत्री जिले के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बाढ़ एवं पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने को कहा। इस अवसर पर विधान पार्षद सुनील सिंह ,जिला मंत्री राजेश रंजन,जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,प्रमोद चौधरी,संजीव गुप्ता, सुनील ठाकुर उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…