Home Featured एनएमसी बिल के खिलाफ हड़ताल पर रहे डॉक्टर, दूर-दराज से आये मरीजों को लौटना पड़ा वापस।
July 31, 2019

एनएमसी बिल के खिलाफ हड़ताल पर रहे डॉक्टर, दूर-दराज से आये मरीजों को लौटना पड़ा वापस।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बुधवार को केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में दरभंगा जिले के भी सरकारी एवं गैर सरकारी डॉक्टर चौबीस घंटे की हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल की अवधि गुरुवार के सुबह छह बजे तक रहेगी। हालाँकि इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से मुक्त रखा गया है। डीएमसीएच के पीजी डॉक्टरों ने सुबह में सामान्य ओपीडी, गायनिक वार्ड के ओपीडी और लेबर रूम को बंद करा दिया। इससे ओपीडी में पहुंचे दो हजार से अधिक मरीज बैरंग लौट गए। दूरदराज के लोग परिसर में मरीज को लेकर प्रतीक्षा में बैठ गए। ऑपरेशन थिएटर, क्लीनिकल पैथोलॉजी और रेडियोलॉजिकल आदि जांच बंद रहे। इधर कई परिजन यहां से निजी नर्सिंग होम के लिए पलायन कर गए। लेकिन वहां भी ओपीडी बंद होते देख परिजन अपने मरीजों को लेकर भटकते दिखे। निजी पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी आदि बंद पाए गए। हड़ताल से इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम को मुक्त रखा गया था। इसके कारण गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा था। पीजी डॉक्टरों ने ओपीडी के समक्ष एनएमसी के विरोध में नारेबाजी की। हड़ताल में आइएमए, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और डॉक्टरों की अन्य संघ शामिल है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…