Home Featured बकरीद को लेकर बरती जाएगी विशेष चौकसी, खुले में नही बिकेगा पशु मांस।
August 2, 2019

बकरीद को लेकर बरती जाएगी विशेष चौकसी, खुले में नही बिकेगा पशु मांस।

दरभंगा: शुक्रवार को दरभंगा नगर निगम के सभा कक्ष में बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से एक खास बैठक बुलाई गई। जिसमें दरभंगा के अल्पसंख्यक समुदाय जिला शांति समिति के सदस्य निगम प्रशासन जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारी बैठक में सहायक जिला पदाधिकारी मेयर डिप्टी मेयर नगर आयुक्त सदर एसडीओ सदर डीएसपी सहित अन्य की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खुले में पशु के मांस नहीं बेचे जायेंगे। वहीं बकरीद पर्व को लेकर सड़कों पर कुर्बानी के जानवर नहीं बिकेंगे बल्कि मुख्य सड़क से हटकर अंदर की गली में बेचे जाएंगे इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। निगम व जिला प्रशासन इस पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। सरकार की ओर से निगम काले कपड़े की व्यवस्था करेंगे जिससे ढ़ककर बेचने की सलाह दी गई है। जो ऐसा नहीं करते हुए पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जा सकती है या जुर्माना की रकम वसूली जा सकती है। इस निर्णय पर मांस के व्यापारियों ने भी अपनी सहमति जताई है और निगम व प्रशासन को इसमें सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। जानकारी देते हुए नगर प्रबंधक नगर निगम दरभंगा के नागमणि ने बताया कि शेल्टर हाउस के निर्माण के लिए प्रयास जारी है बहुत जल्द इस पर कार्य शुरू कराये जायेंगे। इसको लेकर एक और अहम बैठक बुलाई जाएगी। बहुत जल्द वही आवारा पशुओं के कारण शहर में जाम और दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने आवारा पशुओं को रखने के लिए जगह का चुनाव किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले शहर में 3 जगहों पर आवारा पशुओं को रखने और फाइन काटकर छोड़ने का स्थान बनाया गया था, जो अब बंद हो चुके हैं। वहीं इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में रखने के लिए व्यवस्था की जायेगी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…