Home Featured डीलर की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने घण्टों किया सड़क जाम।
August 2, 2019

डीलर की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने घण्टों किया सड़क जाम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शुक्रवार को सदर प्रखंड के गौंसाघाट में डीलर के द्वारा राशन-किरासन के कालाबाजारी करने के विरोध में लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर घंटों जाम कर दिया। सड़क दस बजे दिन से तीन बजे तक करीब पांच घंटे जाम रहा। दोनों तरफ हजारों की संख्या में गाड़ियों की कतार लग गई। भीड़ में फंसे एंबुलेंस में अस्पताल जा रही मरीजों का भी धूप के कारण बुरा हाल हो रहा था। जाम का नेतृत्व अतिहर पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने किया। जाम करने वाले लोगों का कहना था कि अतिहर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता मोहम्मद उस्मान के द्वारा दो महीने का अनाज कालाबाजारी कर लिया गया है। मई माह का अनाज वितरण कर जुलाई तक राशन कार्ड पर चढ़ा दिया एवं जुलाई के राशन वितरण कर अगस्त तक राशन कार्ड पर चढ़ा दिया गया। जबकि, अगस्त माह का राशन अभी तक उठा भी नहीं किया गया है। जाम में शामिल लोगों ने बताया कि मो. उस्मान जन वितरण विक्रेता हैं और उनकी उम्र करीब 75 वर्ष की है। दुकान का संचालन उसका पुत्र मो. गुफरान करता है। उसकी पत्नी अतिहर पंचायत की पंचायत समिति सदस्या है। राजनीति का धौंस देकर उपभोक्ताओं के साथ सदैव अभद्र व्यवहार करता है। कोई उपभोक्ता जब उनके यहां अनाज लेने जाते हैं तो 5 किलो में 1 किलो अनाज काटकर देते हैं। सरकारी मूल्य से 2 रुपये अधिक वसूलता है। इस बात की शिकायत कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की गई है। पदाधिकारी ने 2013 में दुकान की जांच कर लाइसेंस रद करने का अनुशंसा भी की थी। जाम करने वाले लोगों से वार्ता करने प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिंहा, आपूर्ति पदाधिकारी प्राणनाथ मुन्ना, सदर थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…