Home Featured रहिटोल में धूमधाम से सम्पन्न हुई सल्हेश पूजा।
August 2, 2019

रहिटोल में धूमधाम से सम्पन्न हुई सल्हेश पूजा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये विडियो भी👆

दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिपट्टी पंचायत के हरिपट्टी रहिटोल में शुक्रवार को पासवान समुदाय के द्वारा राजा सल्हेश पूजा का आयोजन धूम धाम से किया गया। सावन महीने के प्रथम दिन से ही पूजा को लेकर पासवान समुदाय के लोग अपने पैतृक गांव व अनुष्ठान के स्थान पर सर्वसम्मति तैयारी में जुटे हुए थे। मान्यता है कि पासवान जाति के कुलदेवता ही इनलोगों के परिबार का रक्षा करते रहे हैं। बताते चले कि राजा सल्हेश एक युग में पासवान जाति के सवश्रेष्ठ और शक्तिशाली राजा के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने पासवान समाज के उत्थान व संघटित करने के लिए पासवान समाज का एक सम्मेलन किया। वे इस प्रकार के पूजा के माध्यम से समाज के एकता और अखंडता के लिए महानायक सिद्ध हुए। इनकी कई गाथाये है। उन्हें आज भी लोग पूजते है। हरीपट्टी में आयोजित इस वर्ष की पूजा को अधिक रोचक बनाने के लिए भगत (पंडित) को बेनीपुर प्रखंड के बहेड़ा गांव से तो, मृदंग बादक को बहेड़ी प्रखंड के सिरुआ गांव से आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने पूजा को अपने कलाकृति से और अधिक चर्चित बना दिया।दोपहर तीन बजे से पूजा प्रारंभ हुआ जो सन्ध्या 6 बजे तक चलता रहा। आसपास के गांवो व पंचायत के विभिन्न सामुदाय के लोगो ने पूजा में पहुच कर अपनी उज्वल भविष्य के लिए मन्नतें माँगी। साथ ही प्रसाद ग्रहण करने के बाद पूजा स्थान से बापस गए। इधर पासवान समाज के परिवार के आये अतिथियों को भी खानपान में स्वागत किया गया। पूजा आयोजन में मुख्य कार्यकर्ता राहुल पासवान, रवि पासवान, दीपक पासवान, किशोरी पासवान, लालबाबू पासवान, रंजीत पासवान, लक्ष्मण पासवान, दिलीप पासवान, राम बिनोद पासवान, गोलू पासवान, अविनाश पासवान,फकीर पासवान, कुलदीप पासवान,अनिल पासवान, भरत पासवान, पंकज पासवान, कृष्ण पासवान, प्रदीप पासवान, अशोक पासवान, बब्लू पासवान, चन्दन पासवान, अमर पासवान, बेचन पासवान, धर्मेंद्र पासवान आदि लोगों की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…