Home Featured बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन का राहत व बचाव कार्य सराहनीय: मंत्री।
August 3, 2019

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन का राहत व बचाव कार्य सराहनीय: मंत्री।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिला राहत व अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक शनिवार को लहेरियासराय स्थित आंबेडकर सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी सह सूबे के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन के राहत व बचाव कार्य की सराहना की। कहा कि जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से जिस तरह राहत व बचाव कार्य किया गया वह काबिले तारीफ है। जिला के कुछ अंचल में बाढ़ की समस्या बराबर रहती है। इससे लोगों की जीवनचर्या भी प्रभावित होती है। जिला में बाढ़ की समस्या के स्थायी निदान की दिशा में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। बैठक में सदस्यों की ओर से जो भी सुझाव दिए गए हैं उससे सरकार को अवगत कराया जाएगा। बाढ़ में सड़क संपर्क मार्ग व सभी इंफ्रास्ट्रक्चर ध्वस्त हो जाते हैं। इसमें राहत एवं बचाव कार्य चलाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को एक साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। इससे समस्याओं का समाधान करना आसान हो जाएगा। जिला प्रभारी सचिव अतुल प्रसाद ने सामान्य बाढ़ की दशा में तटबंधों के कई स्थलों पर टूट जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही जल संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को टूटान स्थलों की शीघ्र मरम्मत कराने, बाढ़ से क्षतिग्रस्त पथों को तुरंत मोटरेबुल बनाने एवं बाढ़ का पानी निकल जाने पर सड़कों की स्थायी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसएसपी बाबूराम, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सहायक समाहर्ता विनोद दूहन, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…