Home Featured सुषमा स्वराज के निधन पर जिला भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
August 7, 2019

सुषमा स्वराज के निधन पर जिला भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार की शाम दरभंगा जिला द्वारा लहेरियासराय के चट्टी चौक पर जिलाध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता में देश की पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज जी निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम मे सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रधांजली अर्पित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोया है। सुषमा स्वराज सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे। उनके असमायिक निधन से भाजपा के साथ-साथ पूरे देश को जो अपूर्णीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है। सुषमा स्वराज एक प्रखर वक्ता,ओजस्वी एवं कुशल नेत्री के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। देशहित एवं लोक कल्याण के क्षेत्र मे उनके द्वारा किये गये कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा।अचानक उनके निधन की खबर से पूरा देश शोकाकुल है और हम सभी पार्टी कार्यकर्ता काफी मर्माहत है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा की दिवंगत आत्मा की शांति केलिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ एवं दुख की इस घड़ी मे ईश्वर उनके परिजनो को धैर्य एँव साहस प्रदान करें।
कार्यक्रम के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
श्रद्धांजलि सभा मे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, विवेकानंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, अभयानंद झा, जिला मंत्री राजेश रंजन, संतोष पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, डॉ0 कन्हैया चौधरी, रमेश चौधरी, डॉ0 निर्भय भारद्वाज, पंकज झा, शिवनाथ शर्मा, उमेश चौधरी, संजय महतो, संगीता साह, संतोष पोद्दार, वीणा कर्ण, सुमित झा, अमोद झा, प्रेमकुमार मिश्र, आशुतोष झा, ओमप्रकाश सिंह, उमेश लाल देव, मनोज कुमार झा मुन्ना, रूद्रेश रूद्रम, भागिरथ मिश्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता ऊपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…