Home Featured सुषमा स्वराज का निधन केवल भाजपा नही, बल्कि पूरे देश केलिए अपूर्णीय क्षति: मणिकांत झा।
August 7, 2019

सुषमा स्वराज का निधन केवल भाजपा नही, बल्कि पूरे देश केलिए अपूर्णीय क्षति: मणिकांत झा।

दरभंगा: बुधवार को जगह जगह भाजपा नेत्री सह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कुशेश्वरस्थान के सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकान्त झा की अध्यक्षता में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सह पूर्व विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर शोक मनाया।कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शान्ति एवं परिवार के सदस्यों को दुःख के इस घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान के लिए बाबा कुशेश्वरनाथ से प्रार्थना किया। मंडल अध्यक्ष मणिकान्त झा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय जनतापार्टी हीं नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मौके पर अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार झा, अजय कुमार सिंह, अनिल पासवान, रविन्द्र कुमार सिंह, चंद्रमोहन सिंह, रामविलास मुखिया, रेणु कुमारी, नारायण झा, मदनमोहन झा, दिगंबर चौपाल, अनीता देवी, राजेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…