Home Featured हर महिला केलिए प्रेरणास्रोत थी सुषमा स्वराज: मीना झा
August 7, 2019

हर महिला केलिए प्रेरणास्रोत थी सुषमा स्वराज: मीना झा

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता राष्ट्रवादी प्रखर वक्ता मां भारती की बेटी सुषमा स्वराज पूरे देश की महिलाओं केलिए प्रेरणाश्रोत थी। देश की हर ।महिला चाहती है कि वह सुषमा स्वराज बने। उनके निधन के बाद देश भर में गम का माहौल है।
उपरोक्त बाते बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश मंत्री मीना झा ने अपने आवास पर श्रद्धांजलि सभा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा आज भारत ने नारी की आवाज को बुलंद करने वाले को खो दिया हैं वो हम सभी महिलाओं की प्रेरणाश्रोत थी। उनका जीवन महिलाओं के उत्थान एवं भारतीय संस्कृति केलिए तत्पर महिला सशक्तिकरण का मिसाल था।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री अंजनी निषाद ने कहा उनका राजनतिक एवं समाजिक जीवन अद्भुत था। उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भारतवर्ष उनको सदा याद रखेगा।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नगर अध्य्क्ष प्रमोद शरण सत्संगी, महिला मोर्चा नागर अध्यक्ष अमृता मिश्रा, सुभी देवी, उमा देवी, इंदु देवी, सहोदर देवी, कंचन देवी, कुशुम देवी, बालेन्दु झा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर, नगर मंत्री ललित कांसकर, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे ।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…