Home Featured महिला की नृशंस हत्या से सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है जांच।
August 9, 2019

महिला की नृशंस हत्या से सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है जांच।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र न्यू बलभद्रपुर मोहल्ले में एक महिला की हत्या होने से सनसनी फैल गई। घर में मृतका के पति के नहीं रहने और उसके मोबाइल के स्विच आॅफ होने से पुलिस का शक उसके ऊपर बढ़ गया है। मृतका की शिनाख्त न्यू बलभद्रपुर निवासी अशोक सिंह की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां सुबह से ही शव के पास बैठकर अपनी मां को निहार रही थी। तीनों बच्चों को जब समझ में नहीं आया, तो मधुबनी जिले के खजौली थाना दाढ़ी गांव राजपूतानी निवासी अपने मामा दिवाकर कुमार और नानी उषा देवी को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद शाम में लगभग 3 बजे मामा और नानी जब पहुंचे तो घर में लाश को देख चित्कार मारकर रोने लगे। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रूबी देवी की हत्या की सख्त सामान के प्रहार से की गयी है। बिस्तर पर मुंह के कई दांत टूट कर बिखरा हुआ मिला। बिस्तर और तकिया खून से लथपथ था। पूरा चेहरा कूचा हुआ पाया गया। हालांकि मृतका के हाथ में मुट्ठी भर बाल पाए गए हैं। संभावना है कि बाल हत्यारे के सिर का है। बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राशिद परवेज, अवर निरीक्षक लक्ष्मी नारायण झा मौके पर पहुंच कर छान-बीन शुरू कर दी है। वहीं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ अनोज कुमार भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के भाई दिवाकर ने बताया उसकी बहन की शादी मधुबनी जिले के जयनगर निवासी अशोक सिंह के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी। अशोक जयनगर में गाय पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। डेढ़ वर्ष पूर्व जयनगर के 17 धुर जमीन को बेचकर न्यू बलभद्रपुर मोहल्ले में बना बनाया मकान खरीद कर अपने बच्चों और पत्नी के साथ रह रहे थे। इस बीच पति और पत्नी के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। किस कारण से उन्होंने अपने बहनोई पर किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। वहीं 11 वर्षीय पुत्र गगन 9 वर्षीय पुत्री ज्योति और 7 वर्षीय पुत्री भूमि का कहना है कि रात्रि में खाना खाकर देर रात सोए थे। इससे पहले उसके मम्मी और पापा के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। सुबह में जब उठे तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया। पापा घर में नहीं थे। मां खून से लथपथ अपने बेडरूम में मच्छरदानी के अंदर पाई गई। काफी उठाने के बाद भी वह नहीं उठी। पापा को फोन करने पर मोबाइल स्विच आॅफ बता रहा था। इसके बाद अपने मामा और नानी को फोन कर मामले की सूचना दी। वहीं एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…