Home Featured सांसद ने की जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा।
August 11, 2019

सांसद ने की जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा।

दरभंगा: रविवार को डीएमसीएच के ऑडिटोरियम मे भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता मे आयोजित हुई।
बैठक मे सासंद गोपालजी ठाकुर ने जिले मे चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्ष से संसद तक परिश्रम के बल पर जाता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और वार्ड,पंचायत,जिला परिषद के चुनाव मे अधिक से अधिक कार्यकर्ता ही चुनाव जीतकर आते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया की अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े ताकि आने वाले समय मे पार्टी संगठन और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कम से कम 25 नये सदस्य को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा की आज जो यह पार्टी विशाल वटवृक्ष के रूप मे खड़ी है, वह इसी संगठन और आप सभी कार्यकर्ता के कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने 20 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी रामकुमार झा ने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन का पूँजी होता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
बैठक मे जिला प्रभारी रामकुमार झा, सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान, सह सदस्यता प्रभारी हेमंत झा, जिला महामंत्री संजीव साह, जिला महामंत्री शिवजी यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, गणेश महथा, रामपदार्थ ठाकुर, निर्भय भारद्वाज, मणिकांत मिश्र, डॉ0 अमोद झा, तनवीर हसन, ज्योति कृष्ण झा, पारसनाथ चौधरी, कृष्ण भगवान झा, संतोष पोद्दार, दिगम्बर यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, वैधनाथ यादव, उमेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…